दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायतों आम-उप निर्वाचन 2021 का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसके अंतर्गत निर्वाचन की सूचना प्रारूप-2, आरक्षण की स्थिति प्रारूप-3 (क) एवं मतदान केंद्रों की सूची परिशिष्ट-2 का आज सर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रकाशन किया गया।
जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया, कुटेलाभाठा, सिरसाखुर्द एवं खोपली में सरपंच पद के लिए एवं ग्राम पंचायत खुरसुल में वार्ड क्रमांक-1, 12 कोटनी वार्ड क्रमांक 6, भेडसर वार्ड क्रमांक 5, कुथरेल वार्ड क्रमांक 16, तिरगा वार्ड क्रमांक 13, नगपुरा वार्ड क्रमांक 2, रसमड़ा वार्ड क्रमांक 9, अरसनारा वार्ड क्रमांक 6, करगाड़ीह वार्ड क्रमांक 4, चंदखुरी वार्ड क्रमांक 5 एवं खेदेमारा वार्ड क्रमांक 10 में पंच पद के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। Nउपरोक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों के लिए नामांकन कार्यालय जनपद पंचायत दुर्ग के प्रथम तल के कक्ष 13 में प्राप्त किया जा सकता है।
निःशुल्क कोचिंग हेतु स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम जारी- जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले के इच्छुक युवाओं को पीएसी (प्री), बैकिंग, रेलवे, एसएससी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान किये जाने हेतु आवेदन मंगाया गया था। इस हेतु स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था। टेस्ट में सम्मिलित आवेदकों के प्राप्ताकों की जानकारी जिले के वेबसाइट www.durg.gov.in एवं जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
शासन की जनकल्याणकारी योजना पर आधारित विभिन्न पुस्तिका, पत्रिका, ब्रोशर का प्रकाशन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं, सेवाएं और कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस पर आधारित अनेक पुस्तिका, पत्रिका व ब्रोशर का प्रकाशन समय-समय पर किया जाता है।
जिनमें इन योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया जाता है। यह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहे युवाओं के लिए सारगर्भित साबित हो रहा है। जिले में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा जिला जनसंपर्क कार्यालय, न्यू बस स्टैंड, हाउसिंग बोर्ड मेडिकल कॉम्पलेक्स दुर्ग से प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए कार्यालय का नंबर 07884092777 पर संपर्क कर सकते हैं।















