BREAKING

Uncategorised

SP भोजराम पटेल ने दूरस्थ थाना पाली में लगाया गया जनदर्शन: मौके पर किया कई शिकायतों का निराकरण, जरूरतमंदो को वितरित किए साड़ी और कंबल

कोरबा। दिनांक 27-12-2021 को थाना पाली अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आए।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से रूबरू होकर अपनी समस्या बताए,जिनका त्वरित निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर ग्रामीणजन काफी उत्साहित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मौके पर जरूरत मंदो को कंबल एवं बृद्ध महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित थाना प्रभारी श्री आशीष सिंह व पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


जनदर्शन समाप्त होने के पश्चात भोज राम पटेल थाना पाली क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे , तभी शिव मंदिर के पाली के पास कुछ बच्चे सुआ नृत्य करते दिखाई दिए जहां पर रुक कर बच्चों का सुआ नृत्य देखा और उन्हें पुरस्कार स्वरूप नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

Related Posts