BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

PM मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित करते हुए कहा- 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से टीका, हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों को लगेगी बूस्टर डोज, जाने यह महत्वपूर्ण जानकारी

60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज का विकल्प उपलब्ध होगा।

नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पीएमओ ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहा था कि आखिर देश के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी क्या बोलेंगे। माना जा रहा है कि वह कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कुछ हिदायतें दे सकते हैं। दरअसल देश में बीते कुछ दिनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़े हैं। यही नहीं यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू समेत कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में क्या ऐलान करते हैं। आइए जानते हैं, पीएम मोदी के भाषण की हर अपडेट..

बुजुर्गों, फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज, जानें- तीन बड़ी बातें

1. 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज का विकल्प उपलब्ध होगा।

2. हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन की बूस्टर डोज 10 जनवर से मिलेगी।

3. अब 15 साल से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीकेशन की शुरुआत होगी।

बूस्टर डोज का ऐलान कर बोले पीएम मोदी, अफवाहों से बचें

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से यह भी अपील की कि वे डर, भ्रम और अफवाह से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे बचना होगा।

हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी बूस्टर डोज

हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी, 2022 से लगनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 साल से अधिक आयु के लोगों को भी बूस्टर डोज का विकल्प दिया जाएगा। वे डॉक्टर की सलाह पर इसे ले सकेंगे।

3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

फिलहाल ओमिक्रॉन की चर्चा जोरों पर चल रही है। इस पर दुनिया भर के अनुभव अलग-अलग हैं। लेकिन हमारे वैज्ञानिक पूरी तरह सतर्क हैं और इस पर नजर रख रहे हैं। दुनिया भर के अनुभवों को देखते हुए आज कुछ निर्णय लिए गए हैं। आज अटल जी का जन्मदिन भी है और क्रिसमस का त्योहार भी है। इसलिए मुझे लगा कि यह फैसला आप लोगों से साझा करना चाहिए। अब 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन देश में शुरू होगा। 3 जनवरी, 2022 से इसकी शुरुआत की जाएगी। इससे स्कूल कॉलेजों में जा रहे बच्चों की और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा।

अभी कोरोना गया नहीं है, सावधानी पूरी रखें

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन लेने के साथ ही सभी लोग सावधानी बरतें। अभी कोरोना गया नहीं है।

देश में जल्दी ही शुरू होगी DNA वैक्सीन

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोवा और हिमाचल जैसे राज्यों से जब वैक्सीनेशन के टारगेट को पूरा करने की खबरें आती हैं तो गर्व होता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जल्दी ही नेजल वैक्सीन और दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन भी शुरू होगी।

देशवासियों से बोले पीएम मोदी- पैनिक से बचें, सावधानी पूरी रखें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन के अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ही बचाव के दो तरीके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश की 61 फीसदी से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा 90 फीसदी वयस्कों को कम से कम एक डोज लग चुकी है।

ओमिक्रॉन पर बोले पीएम- हाथ धोते रहें, लगाएं मास्क

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से कोरोना नियमों के पालन की भी की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में 18 लाख ऑक्सीजन बेड हैं। 3,000 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसके अलावा 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर देश भर में दिए गए हैं। राज्यों को जरूरी दवाओं की बफर डोज तैयार करने में मदद की जा रही है। कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि सभी प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।

Related Posts