भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई द्वारा भिलाई भाजपा कार्यालय में उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
भिलाई भाजयुमो द्वारा लाल बहादुर शास्त्री शासकीय हॉस्पिटल सुपेला में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस मनाया गया। जिसे भिलाई जिला भाजयुमो सुशासन दिवस के रूप में मनाया।


इस दौरान गोपाल बिष्ट, शरद सिंह, प्रवीण विश्वाल, आशीष परघानिया, के जगन राव, शैलेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, सौरभ जयसवाल, मोनिस देशमुख, अनिल सोनकर, शुभम चिंचोलकर, सृष्टि सेनगुप्ता, रवि गणवीर, गोविंद नंदी, आशुतोष तिवारी, रोहित दुबे, दीपक त्रिपाठी, दिनेश देवांगन एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।















