भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 साल पहले साल 2016 में यूएई के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला था…
नईदिल्ली (ए)। भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हरभजन सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हरभजन सिंह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। हरभजन सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 साल पहले साल 2016 में यूएई के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला था।
हरभजन ने ट्वीट कर लिखा,’सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया।आपका तहे दिल से शुक्रिया,आभार।’ 41 साल के हरभजन सिंह ने भारत के लिए 23 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।
हरभजन सिंह ने आईपीएल 2021 में केकेआर की तरफ से खेला था। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। हरभजन सिंह ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले और 417 विकेट लिए। वहीं वनडे की बात करें तो उन्होंने भारत की तरफ से 236 वनडे मैचों में 269 विकेट लिए। वहीं टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो भज्जी ने 28 टी-20 में 25 विकेट लिए।
All good things come to an end and today as I bid adieu to the game that has given me everything in life, I would like to thank everyone who made this 23-year-long journey beautiful and memorable.
My heartfelt thank you 🙏 Grateful .https://t.co/iD6WHU46MU— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 24, 2021
आईपीएल में हरभजन सिंह ने 163 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। हरभजन ने 21 साल की उम्र में साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हैट्रिक लेकर भारत को मैच जिताया था।















