BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मतगणना में हुए अनियमितता के विरोध में दुर्ग सांसद विजय बघेल कलेक्टर सभा कक्ष में धरना पर बैठे

दुर्ग। भिलाई नगर निगम चुनाव ने मतगणना में हुए अनियमितता के विरोध में दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल शुक्रवार को दुर्ग कलेक्टर सभा कक्ष में धरना पर बैठ गए हैं। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 की भाजपा प्रत्याशी जे. ललिता एवं वार्ड क्रमांक 64 की भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू के मतगणना में अनियमितता करते हुए षडयंत्र पूर्वक मतगणना अधिकारी के द्वारा इनके हार घोषित कर दी गई।

मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशीयों द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी गलत तरीके से अधिकारी ने अपनी मनमानी की है। सांसद बघेल आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे एवं प्रेम प्रकाश पांडेय के द्वारा लगातार ठाकुर राम सिंह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त छत्तीसगढ़ एवं आपकों बार-बार इस

अनियमितता की जानकारी देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अतः जो असंवैधानिक तरीके से यह अनियमितता हुई है, उसको तत्काल हुए दोनों महिला पार्षदों को न्याय प्रदान करें।

3 बजे भाजपा नेताओं की प्रेसवार्ता:- मतगणना स्थल में हुए अनियमितता और अव्यवस्था को लेकर आज दोपहर 3 बजे सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन प्रेसवार्ता लेंगे।

Related Posts