BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोकतंत्र को कलंकित करने वाली ऐसी जीत का कोई अर्थ नही है, सत्ताबल और धनबल के दुरुपयोग से मिली कांग्रेस को जीत- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। प्रदेश में हुए कुछ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सराकर ने सत्ता का दुरुपयोग कर परिणाम को प्रभावित किया है। भिलाई नगर, रिसाली, भिलाई-चरौदा, बीरगांव आदि जगहों पर हमने देखा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता,अफसर किस तरह से लोगो को डराकर-धमकाकर अपनी ओर करने की कोशिश करते रहे।

पुलिस प्रशासन निर्वाचन अधिकारियों से भी शिकायत हुई परंतु कोई कार्रवाई नही हुई। असल मे यह कांग्रेस सरकार के धनबल और सत्ताबल की जीत है। लोकतंत्र को कलंकित करने वाली ऐसी जीत का कोई अर्थ नही है।

बृजमोहन ने कहा कि महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव भाजपा सरकार में होता था जिसे प्रत्यक्ष कर जनता के एक वोट का अधिकार इस कांग्रेस सरकार ने छीन लिया है। अगर सरकार सीधा चुनाव कराती तो परिणाम कुछ और आता। बृजमोहन ने कहा कि राज्य निर्वाचन के अधिकारियों का भरपुर संरक्षण कांग्रेस को मिला।

चूंकि ये अधिकारी सरकार के अधीन ही है इसलिए कोई कड़ा कदम उठाने की हिम्मत उन्होंने नही दिखाई। हमारे प्रत्याशियों द्वारा दिया गया रिकाउंटिंग का आवेदन भी उन्होंने स्वीकार नही किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में जनादेश भाजपा के ही पक्ष में होगा।

Related Posts