BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसियशन की नई कार्यकारणी का हुआ गठन, नंदकिशोर अग्रवाल बनाये गए अध्यक्ष

भिलाई। बीते शनिवार को रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसियशन का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के सभी वायर इंडस्ट्रीज एसोसियशन के समस्त पदाधिकारी एवं सम्मानिय सदस्य गण उपस्थित थें।

कार्यक्रम को गणेश वंदना से आरंभ किया, जसमें सर्वप्रथम एसोसियशन के कोषाध्यक्ष नंद अग्रवाल ने वर्ष भर में हुऐ आय-व्यय को ब्योरा प्रस्तुत किया एवं महासचिव अमित अग्रवाल ने अपना सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आगामी वर्ष 2021-24 के लिये नई कार्यकारिणी चयन प्रकिया प्रारंभ की गई।

अध्यक्ष पद के लिये रायपुर के नंदकिशोर अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव अनूप बंसल ने रखा जिस पर सदन ने अपने सहमति तालियो की गाडगडाहट से जताई। इसके पश्चात महासचिव पद के लिए भिलाई के नंद अग्रवाल के नाम को नवीन लिबानी ने प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्य गणो नें खुब सराहा।

चुनाव अधिकारी के रूप में महेन्द्र मुकीम एवं रवीन्द्र उपस्थित रहे जिनके समक्ष दोनो पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण कि। जिसका पूरे  सदन ने हर्षध्वनि एवं तालियो की गाडगडाहट से अध्यक्ष एंव महासचिव का स्वागत किया। बहुत ही जल्द अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में आगमी बैठक में समस्त पदाधिकारी का नाम चयन किया जायेगा।

Related Posts