BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शहंशाह के जादू का प्रदर्शन 24 दिसम्बर से भिलाई में

जिसका प्रदर्शन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे एवं रविवार तथा अवकाश के दिन 3 शो दोपहर 1 बजे, 3:30 बजे एवं शाम 6 बजे होगा, इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को शाम छह बजे शाम को होगा….

भिलाई। प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शहंशाह के जादू का प्रदर्शन 24 दिसम्बर सेक्टर-2 गणेश पंडाल, भिलाई विद्यालय के पास होगा। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जादूगर लवकुश मिश्रा ने बताया कि इस मैजिक शो में डायनाशोर, लडकी और मंच पर 12 फीट की मूर्ति तुरंत गायब करने सहित दिखायेंगे। कोरोना काल से उबरने के बाद भिलाई में लोगो के स्वस्थ्य मनोरंजन के लिए नगर में पहली बार प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शहंशाह का आगमन हुआ है।

आगामी 24 दिसंबर से सेक्टर-2 गणेश पंडाल भिलाई विद्यालय के पास प्रतिदिन सोमवार से शनिवार जादू का दो शो और रविवार तथा अवकाश के दिन तीन शो का आयोजन किया गया है, जिसका प्रदर्शन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे एवं रविवार तथा अवकाश के दिन 3 शो दोपहर 1 बजे, 3:30 बजे एवं शाम 6 बजे होगा। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को शाम छह बजे शाम को होगा।

जादूगर सम्राट शहंशाह ने आगे बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी है वे लगभग 05 साल में देश के विभिन्न शहरों में जादूरूपी मनोरंजन की कला लोगों तक पहुंचा रहे है। लवकुश मिश्रा उर्फ जादूगर सम्राट शहंशाह ने आगे बताया कि वे जादू के क्षेत्र में इतने कम समय में ही अपने नये-नये करतबों के कारण जादू के क्षेत्र में अलग ही मुकाम बनाया है। जादूगर सम्राट शहंशाह ने आगे कहा कि जादू से लोगों का स्वस्थ्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराईयों और कुरीतियों को खत्म करने का प्रयास भी किया जाता है।

वे इन पांच सालों में 17 हजार से अधिक शो कर चुके है। जादूगर सम्राट शहंशाह अपने जादू से हकीकत में जादुई मंच पर डायनासोर और 12 फीट की मूर्ति को मंच से देखते ही देखते गायब करने के साथ ही वे कई ऐसे करतब दिखाते है कि दर्शक एकदम रोमांचित हो उठते है। जादूगर सम्राट शहंशाह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अब विज्ञान तकनीक की सहायता से ही जादू दिखाया जाता है। आधुनिकता और इस इलेक्ट्रानिक युग में जादू का खेल अब कम होता चला जा रहा है जादू वास्तविकता अलग होगी। यह सिर्फ स्वस्थ्य मनोरंजन के लिये ही होता है।

Related Posts