BREAKING

Uncategorised

IG अजय यादव ने “निजात अभियान” पर तैयार किया गया शॉर्ट मूवी-सह-वीडियो सॉन्ग किया लांच

कोरिया। कोरिया पुलिस द्वारा लगातार ड्र्ग्स एवं नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नए-नए कार्य किये जा रहे है। इस अभियान के शुरुआत में निजात रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद, जनजागरूकता अभियान, निजात रैली, वॉल राईटिंग, बैनर, पोस्टर्स, रंगोली, निजात कप जैसे अनेक कार्यक्रम कोरिया पुलिस द्वारा आयोजित कर लोगो को इस दलदल से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान से प्रेरित होकर जनप्रतिनिधियों, बॉलीवुड व छालीवुड के कलाकारों, स्थानीय कलाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों ने नशे की बुरी लत से दूर रहकर कोरिया पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है। निरन्तर नए नए कार्य से जाना जाने वाला निजात अभियान अब लोगो को अपना खुद का अभियान लगने लगा है, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोग, व्यापारी एवं आमजन भी इससे जुड़कर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है और कोरिया पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपील कर रहे है।

इसी कड़ी में सुर-वे म्यूजिक एवं म्यूज़िकल माफिया ने एक रैप सॉन्ग तैयार किया है। रैप सांग का मूवी सह वीडीयो सांग (शार्ट फ़िल्म) *निज़ात- Fight Against Drug* को आज आईजी सरगुजा अम्बिकापुर अजय यादव ने अम्बिकापुर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से सरगुजा रेंज के क्राइम मीटिंग के दौरान रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में लांच किया।

उक्त शार्ट मूवी के प्रोड्यूसर शुभांक सुर्वे, डाइरेक्टर सुमित कुमार एवं संतोष साहू, लीड एक्टर सुमित कुमार, म्यूजिक कम्पोज़र एवं लिरिसिस्ट शुभांक सुर्वे – स्वयम् कर्ण, गायक शुभांक सुर्वे, रैपर स्वयम् कर्ण फोटोग्राफी के डायरेक्टर प्रवीन तिवारी, को-एक्टर विवेक सिद्दक़ि, योगिता सुर्वे, विशाल अग्रहरि, संतोष साहू टीम उपस्थित रही।

शार्ट मूवी लॉन्चिंग के कार्यक्रम में एसपी सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले, एसपी सूरजपुर भावना गुप्ता, एसपी कोरिया सन्तोष कुमार सिंह, एसपी बलरामपुर रामकृष्ण साहू, एसपी जशुपर विजय अग्रवाल सहित कोरिया आईजी कार्यालय अधिकारीगण एवं शार्ट मूवी के सभी कलाकर उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अजय यादव एवं सभी पुलिस अधीक्षको ने सभी कलाकारों को बधाइयां अर्पित की और कहा की यह बेहतरीन मूवी जागरूकता फैलाने का काम करेंगी और नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेंगी।

https://youtu.be/-wW5K-Acpzo

Related Posts