भिलाई। भारतीय जनता पार्टी रिसाली नगर निगम क्षेत्र में हो रहे चुनाव को लेकर विशाल आम सभा का आयोजन दशहरा मैदान में आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय नेता प्रतिपक्ष विधानसभा धरमलाल कौशिक राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय प्रदेश महामंत्री किरण देव सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे रंमशीला साहू जागेश्वर साहू नगर निगम चुनाव रिसाली सा प्रभारी पुरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने का आह्वान किया
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि पार्षद का पद क्या होता है क्योंकि मैंने भी अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद पद से की है मुझे अच्छी तरह से मालूम है इस भूपेश बघेल की सरकार को हटाने के लिए आप लोगों का एक वोट महत्वपूर्ण है आप लोगों ने देखा होगा कि आईपीएल के क्रिकेट में क्रिकेटर की नीलामी होती है उसी तरह प्रदेश में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग भी बोली के हिसाब से होती है कांग्रेस पार्टी की पहचान कमीशन क्राइम और करप्शन है इन्होंने हर तरफ लूट खासोट का माहौल तैयार कर दिया है आप सभी अपना मत रूपी आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को देकर हमें भारी मतों से विजय बनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सबको मालूम है जब से प्रदेश में सत्तासीन हुई है तब से प्रदेश में नशाखोरी मारपीट अपहरण बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है तो कहीं पर गांजा तस्करी करने वाले लोग माता के विसर्जन पर निकले हुए लोगों पर गाड़ी चढा रहे हैं और यह लोग इतने बेखौफ है कि इन्हें कानून का कोई भय नहीं हम सभी को मालूम है इन्हें कहीं ना कहीं इस सरकार का समर्थन प्राप्त है हमारा खुशहाल छत्तीसगढ़ आज अपराध का गढ़ बन चुका है मैं आप सभी से अपील करता हूं इस नगरी निकाय चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट प्रदान करे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाएं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से झूठ के पुलिंदो में बनी सरकार है उन्होंने सरकार में आने के पूर्व बड़े-बड़े वादे किए थे जो नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से कर देखें इन्होंने घर टैक्स माफ करेंगे कहा था नल कनेक्शन फ्री में लगाएंगे बिजली बिल हाफ करेंगे और भी तरह-तरह की बातें हैं पर यह पूरी तरह से बेमानी साबित हुई आप सभी का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के आशीर्वाद जो मत के रूप में प्राप्त होगा उससे हम इस नगरी निकाय चुनाव में इस शहर का प्रथम नागरिक बनाएंगे।
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार जब से प्रदेश में बनी है महिलाओं के अत्याचार और खासकर अनुसूचित जाति वर्ग की बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रिम श्रेणी मे है प्रदेश में इस सरकार के आने के बाद से कुछ ही दिनों में इन्हें लगने लगा की जनता इनके कार्यकलापों से वाकिफ हो चुकी है इसलिए उन्होंने महापौर के चुनाव को सीधे ना करते हुए पार्षद के द्वारा चुने जाने का मार्ग बनाया और जो जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं।

उन्हें धमकी चमकी देकर अपनी सरकार नगरी निकाय में बनाते हैं मैं खुले तौर से कहते हु इस प्रकार के आने के बाद से प्रदेश में चारों अराजकता भ्रष्टाचार कमीशन खोरी और खासकर ट्रांसफर व्यवसाय चरम पर है आज इस मंच के माध्यम से मैं आप सभी से अपील करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी की समस्त पार्षद पद के प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत प्रदान कर भारी मतों से विजय बनाएं ताकि इस प्रकार की अभिमान के पतन की शुरुआत हो सके।















