BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने निकाय चुनाव प्रचार के लिए भिलाई एवं रिसाली क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किया दौरा

भिलाई। प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अरुण वोरा, भुनेश्वर बघेल, कुलदीप जुनेजा, लक्षमी धुर्व ने भिलाई एवं रिसाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए नुक्कड़ सभा आयोजित कर विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने कहा कि 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढ़िया पहचान दिलाते हुए, विकास और न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं।इसमे हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे,वो हमारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही हैं।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ करके शहरी जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। शहरी इलाकों में सफाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 प्रमुख वायदों में से 30 से अधिक वायदों को पूरा कर चुकी हैं,और अन्य महत्वपूर्ण वायदों को पूरा करने के लिये कार्यवाहियां शुरू की जा चुकी हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास का पर्याय है। विगत 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल राज्य के हर नागरिक के सर्वागीण विकास की बात करता हैं। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में जनता के अनुरूप विकास कार्य किए हैं। और उन्होंने आम जनों को विश्वास दिलाया कि वह जनता की मांग पर विकास करते रहेंगे।

Related Posts