BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा सिंह ने किया सघन जनसम्पर्क, मतदाताओं का लिया आशीर्वाद

भिलाई। नगरी निकाय चुनाव के अंतिम दौर की तैयारियां अपने चरम पर है। हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जनसंपर्क में लगा है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान कहा की भिलाई की जनता कांग्रेस के कार्यों से खुश और संतुष्ट है और इस बार भी जनता कांग्रेस के हक में ही मतदान करेगी। कांग्रेस ने इस बार वरिष्ठ को सम्मान देने के साथ साथ युवाओं को भी अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया है और मेरे बच्चों के समान मेरे युवा साथियों को विभिन्न वार्डों से टिकट दिया है।

जनसंपर्क रैली में जुड़ रही भीड़ से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है और कांग्रेस को भरपूर समर्थन दे रही है। जनसंपर्क रैली में उन्हें अपने से छोटों का भरपूर स्नेह मिल रहा है और जीत के लिए बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है।

मैं विगत तीन बार से पार्षद रही हूं और यह मेरा चौथा कार्यकाल है। इस नगरी निकाय चुनाव में जनता का जो अपार स्नेह मुझे मिल रहा है उससे मुझे खुद में संतुष्टि है कि जनता मेरे कार्यों से खुश है और इस चुनाव में भी जनता मुझ पर विश्वास करके मुझे बहुमत देगी और मैं अपनी जीत सुनिश्चित करने के साथ फिर से शहर की बेटी बनकर वार्ड वासियों और शहरवासियों के लिए समर्पित होकर कार्य करूंगी।

मेरे साथ जनसंपर्क रैली में मेरे युवा साथी और मेरे वरिष्ठ हाथी भी कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस की जीत के लिए घर घर कैंपेनिंग कर रहे हैं और सब जगह से हमें सकारात्मक सहयोग ही मिल रहा है. जनता का यह सहयोग ही हमारी जीत सुनिश्चित करता है और मेरे क्षेत्र वार्ड-65 के अलावा विभिन्न वार्डों में भी कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीतेगा।

अपनी जनसंपर्क रैली में उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जनता के बीच अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की और नुक्कड़ नाटक में जुटी भीड़ को भी देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जनता उनके कार्यों से प्रभावित है और पूर्व कार्यकाल में जनहित के लिए किए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर जनता उन्हें अपनी सेवा करने का फिर से मौका देगी।

जीत के बाद स्वच्छता, सड़क, पानी, महिला सशक्तिकरण, सड़को पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, वार्डवासियों के लिए सभागार, उद्यान मेडिटेशन सेंटर इन सब मुद्दों को अपना मुख्य उद्देश्य बताया। रैली सेक्टर-10 के सभी क्षेत्रों में पहुंची जहां जनता से उन्होंने वोट देकर विजयी बनाने के लिए निवेदन किया तथा हर किसी ने सुभद्रा सिंह को अपना आशीर्वाद एवं हर संभव समर्थन करने का आश्वाशन दिया।

Related Posts