BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डिजनीलैण्ड विन्टर कर्निवाल मेला में ले सकते है रेजर झुला, फ्रीशबी झुला का आनंद, अब अंतिम कुछ ही दिन के लिए बचा है मेला

भिलाई। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डिजनीलैण्ड विंटर कर्निवाल मेले के संचालंक निसार उल्ला खान ने यह जानकारी दी कि इस वर्ष शहर की जनता के मनोरंजन के लिए मुम्बई से पहली बार रेजर झुला, फ्रीशबी झुला लाया गया है। जिसमें आप उल्टा पूल्टा होकर भरपूर आनंद का एहसास कर सकते है, लेकिन अब कुछ ही दिन डिजनीलैण्ड मेला रहेगा।

इस वर्ष मेले में शहर के अनाथ बच्चो को मुफ्त मनोरंजन में ज्वाइंट विल, रेलगाड़ी ब्रेकडांसझुला, टोराटोरा अक्टोपास, मोटरसाईकल वाटर बोर्ड, ड्रेगन ट्रेन, मिक्की माउस, का आनंद करवाया मेले के मैनेजर के फियाज भाई एंव मनोरंजन पार्क के मैनेजर इदरीश भाई ने आये हुए सभी बच्चो के लिए खान पान के लिए मुफ्त व्यवस्था की।

जिसमें छोला भटोरा भेल पानी पुरी पॉपकोन, शुगर
कैड़ी, आईसक्रीम तथा स्वादीष्ट बनारसी पान का स्वाद शामिल था झारखंड की राची शहर से रामविलास होटल में शहर की जनाता भरपूर आनंद ले रही है। भारत के अलग अलग राज्यो से आई आकर्षक वस्तुए उचित मूल्य पर लोग खरीद सकते है।

मेला कमेटी के प्रमुख सलाहकार सुभाष सब्रवाल उर्फ टीटू ने ये जानकारी दी मेले का मकसद स्वयं रोजगार कमाना हैं। जिसमें अलग अलग राज्यो से सभी मिलकर अपने परिवार के लिए रोजी रोटी कमाते है। नये नये शहरो में जाकर मेले जनता को मनोरंजनप उपलब्ध कराना एंव उचित मूल्यो पर वस्तुएं उपलब्ध कराना मेला यानि सर्व धर्म स्वाभाव कि जिती जागति मिसाल है।

टीटू भाई ने आये हुए भाईयो का आभार व्यक्त किया तथा शहर की जनता से एक बार अपने परिवार के आकर अपनी शाम सुहानी एंव यादगार बनाने का अग्राह किया। मेला अब कुछ ही दिनों के लिए बचा है।

Related Posts