BREAKING

Uncategorised

मरीन ड्राइव के पास 04 सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले मोटरसाइकिल चालक का वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस ने की 2500/-₹ की चालानी कार्यवाही

वायरल वीडियो का आईटीएमएस के माध्यम से नंबर ट्रेस कर की गई चालानी कार्यवाही, वायरल वीडियो की सूचना पर यातायात पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही…

रायपुर। एक दिन पूर्व मरीन ड्राइव में एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एनएल 2400 में चार सवारी बैठाकर घूमते हुए मुख्य मार्ग में देखे गए थे जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया साथ ही यातायात पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9479191234 पर भी भेजा गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर यातायात पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

जिस पर आईटीएमएस के माध्यम से उसका नंबर ट्रेस किया गया और उसके पते पर जाकर उसको बुलाया गया और उसके पालको को भी सूचना दिया गया जिस पर उसने चार सवारी चलना स्वीकार किया गया, जिस पर मोटर यान अधिनियम के तहत 2500₹ का चालान काटा गया।

उनके पालको को भी बताया गया कि वाहन चलाते समय अपने बच्चों पर निगरानी रखें। लगातार वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस निगरानी रख रही है और उस पर कार्यवाही भी कर रही है।

अपील:- यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Posts