BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिलासपुर संसद अरुण साव के साथ भाजयुमो नेता लोकेश पाण्डेय ने रिसाली निगम के वार्ड 15, 21 और 31 में किया चुनावी जनसंपर्क

भिलाई। रिसाली निगम चुनाव के मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव उतरें। श्रीसाव ने मरोदा केम्प, सूर्य नगर व रिसाली बस्ती में घूम-घूमकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा।

आगामी 20 दिसम्बर को चुनाव होना है, चुनाव की तिथि नजदीक आते ही वार्डों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रिसाली निगम के वार्ड 15, 21, 31 में भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में दमखम के साथ अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

वार्ड 15 मरोदा केम्प सामान्य सीट से मुकुंद साहू, वार्ड 21 सूर्य नगर स्टेशन मरोदा सामान्य महिला सीट से ममता सिन्हा और वार्ड 31शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती सामान्य सीट से शैलेन्द्र साहू भाजपा के उम्मीदवार हैं।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव वार्ड 15, 21 व 23 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क किया। वार्ड भ्रमण के अपने मतदाताओं से बालमुकुंद साहू, ममता सिन्हा व शैलेन्द्र साहू को जीताकर कमल खिलाने का निवेदन किया।

इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय भी मौजूद रहें और अपने उम्मीदवार को कमल छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की। भाजयुमो के युवाओं ने भी युवाओं के साथ माता, बहनों को भाजपा प्रत्याशियों को चुनकर एक बार अवश्य सेवा अवसर देने का आग्रह किया। सांसद साव ने वार्डों में कमल खिलाकर रिसाली निगम की महापौर कुर्सी पर भाजपा को आसीन कराने कहा।

Related Posts