भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरीय निकाय रिसाली के वार्ड क्रमांक 11 में सी डी एस रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उसके बाद वार्ड क्रमांक 22 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिले एवं रिसाली के वार्ड क्रमांक 25 में जनसंपर्क किया तथा वहां लोगो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
हर वार्ड में विजय हमारा लक्ष्य: कौशिक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली नगरीय निकाय चुनाव के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर वार्ड हमारा विजय यही लक्ष्य है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता विजय सुनिश्चित कराने जुट जाये। हम सबको जनता के बीच जाकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की असफलता को बताना होगा। हर वर्ग को छलने में जुटी कांग्रेस को जनता करारा जवाब देखी। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव,पूर्व मंत्री रमशीला साहू, चुनाव प्रभारी पुरन्दर मिश्रा, राकेश पाण्डेय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
ठगी का दूसरा दस्तावेज कांग्रेस का घोषणा पत्र: कौशिक
भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता को छल कर सत्ता के आनंद में व्यस्त है। एक बार फिर से नगरीय निकाय के नाम से कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है ठीक वैसे ही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 36 वादे कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किये थे जो अब तक अधूरे हैं एक बार फिर से नगरीय निकाय चुनाव में 30 घोषणाओं का ऐलान कर कांग्रेस प्रदेश की जनता को छलने का काम कर रही है।जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। इस बार जनता झांसे में नहीं आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई नहीं मिल रही है और यहां वादा किया जा रहा है कि नगरीय क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर का विस्तार किया जायेगा। अधिकतर मेडिकल स्टोर खुलने के बाद बंद होने के कगार पर है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने 03 साल के किये गये काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए लेकिन कार्य कुछ भी नहीं हुए है इसलिए एक बार फिर ठगी का दूसरा दस्तावेज पेश कर कांग्रेस भ्रम फैलाना चहती हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में कहा था कि संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की माफी की जाएगी लेकिन संपत्ति कर लगातार बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्र में पक्का मकान बनाने का वादा किया था लेकिन इन 3 वर्षों में पक्का मकान कहीं भी नहीं बना है इसके साथ ही शराब बंदी का वादा किया लेकिन शहरी क्षेत्रों में शराबखोरी जोरों पर है। एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के नाम पर कागजी कल्पनाओं को पेश कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इसे भली-भांति समझती है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कांग्रेस के पास प्रदेश को बताने के लिए कुछ भी नया नही है पुराने सामान को रंग रोगन कर नया बताने की कोशिश कांग्रेस की हमेशा संस्कृति रही है।















