BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोण्डागांव के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया पदभार ग्रहण

जिला कोण्डागांव में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) ने आज दिनांक 30 जून 2020 कोे विधिवत पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव का कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक बालाजी राव को विदाई दी गयी। 

सिद्धार्थ तिवारी इसके पूर्व अति.पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सिद्धार्थ तिवारी मूलतः भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है। पदग्रहण के दौरान कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखकर जिले के राजपत्रित अधिकारीगणों एवं कुछ आवश्यक शाखाओं के प्रभारियों को बुलाकर जिले के सम्बंध में चर्चा की गई ।

Related Posts