राधाकृष्ण मंदिर वार्ड 47 भाजपा प्रत्याशी ने किया बिहारी मोहल्ला, सिंधी कॉलोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क, दया सिंह ने कहा समय निकालकर करूंगा जनसंपर्क..
भिलाई। बुधवार को न्यूखुर्सीपार राधाकृष्ण मंदिर वार्ड 47 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लाल बाबू सोनी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिहारी मोहल्ला, सिंधी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में घर घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ते हुए मतदाताओ से आशीर्वाद लिया और वार्ड के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
दया सिंह ने दिया जीत का आशीर्वाद:- जनसम्पर्क के दौरान लालबाबू सोनी की टीम जब बिहारी मोहल्ला पहुंची तब बोलबम समिति के अध्यक्ष और वार्ड 44 से भाजपा प्रत्याशी दया सिंह ने लाल बाबू सोनी को गले लगाते हुए जीत का आशीर्वाद दिया।


दया सिंह ने लालबाबू सोनी से चर्चा करते हुए चुनावी टिप्स दिए और उनके साथ चुनावी जनसम्पर्क के लिए समय निकालकर उनके साथ घर घर घूमने की बात कही। यहां देखे वीडियो..
https://youtu.be/rwjEETD4mLg















