BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

न्यूखुर्सीपार वार्ड 47 भाजपा प्रत्याशी लालबाबू सोनी ने किया जनसंपर्क की शुरुआत, बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

संगम चौक स्थित हनुमान मंदिर में महादेव और हनुमानजी का लिया आशीर्वाद, गुरुद्वारा में टेका मत्था…

भिलाई। सोमवार 06 दिसम्बर को नाम वापसी की तिथि के साथ भिलाई निगम चुनाव के पार्षदो का जनसंपर्क की शुरुआत हो गई। पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्ड में जनसंपर्क शुरू कर दिए है। सोमवार की शाम राधाकृष्ण मंदिर वार्ड 47 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लालबाबू सोनी ने भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क की शुरुआत की।

बंगाली कॉलोनी स्थित उनके निवास से जनसम्पर्क की शुरुआत करते हुए कॉलोनी में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ते हुए घर घर जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। बड़े बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए समर्थन दिया।बंगाली कॉलोनी, इंदिरा चौक, संगम चौक, न्यूखुर्सीपार मार्केट में जनसपंर्क किया गया। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद आदि नारे लगाते रहे।

महादेव और हनुमान जी का लिया आशीर्वाद:- भाजपा प्रत्याशी ने संगम चौक स्थित हनुमान मन्दिर में पहुंचकर भोलेनाथ और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया, मंदिर के पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया।

न्यूखुर्सीपार स्थित गुरुद्वारा में लिया आशीर्वाद:- भाजपा प्रत्याशी लालबाबू सोनी ने जनसम्पर्क के दौरान न्यूखुर्सीपार स्थित गुरुराम दासजी गुरुवार पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा के ज्ञानीजी ने उन्हें आशीर्वाद देकर अपना समर्थन दिया।

 

 

राधाकृष्ण का लिया आशीर्वाद:- न्यूखुर्सीपार मार्केट में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा प्रत्याशी लालबाबू सोनी ने राधाकृष्ण, हनुमानजी सहित सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए न्यूखुर्सीपार स्थित मार्केट के व्यापारियों और आम जनों से आशीर्वाद लिया। यहां देखे वीडियो…👇

https://youtu.be/pKVvEpXODPg

Related Posts