BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला पुलिस की तत्परता से उड़ीसा के दंपत्ति को मिला अपना खोया सामान, राउरकेला से आये दंपत्ति का आटो में छूटा था कीमती सामान से भरा बैग

सुपेला पुलिस ने तीन दिनों की मेहनत से आटो चालक को ढूंढ कर सामान किया दंपत्ति के हवाले..
भिलाई। आम तौर पर अपराध घटित होने पर पुलिस मामले की जांचकरती है लेकिन तीन दिनों पहले सुपेला क्षेत्र में एक आटो चालक के द्वारा उड़ीसा से आये दंपत्ति को होटल में छोड़कर गलती से उनका कीमती सामान से भरा बैग ले जाने पर दंपत्ति ने सुपेला थाने को इसकी सूचना दी। तीन दिन के अथक मेहनत के बाद उस आटो चालक को ढूंढ कर लगभग साढे तीन लाख रूपये का कीमती सामान से भरा बैग जिसमें हीरे की अंगुठी, ईयर रिंग आदि थे दंपत्ति को वापस दिला कर मिशाल कायम किया।

दरअसल मामला दिनांक 03.12.2021 की रात्रि 09.00 बजे का है। पेशे से इंजीनियर दंपत्ति सचिन मिश्रा और अनु मेहता राउरकेला से साउथ बिहार ट्रेन से पावर हाउस स्टेशन में उतरकर एक आटो की मदद से फ्लोरेट होटल सुपेला में रूकने गये। होटल पहुंचने पर आटो चालक सवारी उतारकर वहां से चला गया। थोड़ी ही देर में सचिन मिश्रा और अनु मेहता को याद आया कि उनका कीमती सामान से भरा बैग आटो में ही रह गया। तुरंत सचिन आटो के पीछे गये लेकिन आटो को पकड़ नही पाये। तुरंत पुलिस का नंबर लेकर सुपेला थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी।

सुपेला थाना के स्टाफ के द्वारा आटो स्टैण्ड में पूछताछ
के अलावा फूटेज आदि देखने का प्रयास किया गया। किन्तु कोई सफलता नही मिली। पुलिस लगातार प्रयास करती रही। आखिरकार उस आटो चालक के विषय में जानकारी मिल ही गई। आटो चालक पापा राव निवासी सेक्टर-7 भिलाई के मन में लालच आ चुका था। वह पकड़े जाने के डर से तीन दिनो से आटो चलाना बंद कर दिया था। जब पुलिस उस तक पहुंची तब वह रायपुर में था। उसने अपनी गलती स्वीकार की।


अति० पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के द्वारा दंपत्ति
को उनका सामान लौटाया गया। दंपत्ति ने दुर्ग पुलिस को धन्यवाद देते हुये सराहना की है। इस महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, आरक्षक क 415 विकास तिवारी, आर.क 1079 नियाज खान, आर.क 164 जुनैद सिद्धीकी की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के कार्यो की सराहना की।

Related Posts