भिलाई। नगर निगम भिलाई चुनाव के परिपेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन गदा चौक सुपेला में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव से सांसद एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी भूपेंदर सिंह सवन्नी, वैशाली नगर के विधायक विधारतन भसीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय विशेष अतिथि के रुप में भाजपा भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे उपस्थित थे।आज के इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी ने किया स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के द्वारा प्रस्तुत किया गया। आभार प्रदर्शन सुपेला मंडल के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने आप के उद्बोधन में कहा की भिलाई जिले के सभी नगरी निकाय के युद्ध का एलान हो चुका है है हम सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सैनिको की तरह इस चुनावी युद्ध में उतरना है हम सभी कार्यकर्ता अगर ठान ले तो भिलाई के निकाय का चुनाव क्या पूरा प्रदेश भाजपा की झोली में डाल सकते है हम सब एक परिवार की तरह है और हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी की भिलाई जिले की सभी निकायों में शहर सरकार बनाएंगे।

विधायक विधारतन भसीन ने अपने उतबोधन मे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। 10 सालो से भिलाई नगर निगम में भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर है। हम सबको साथ मे लेकर चलना है हमारे नेता नरेंद्र मोदी का जो मंत्र है सबका साथ सबका विकास हमे इसी पर चलना है, आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद प्रत्याशी सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
भिलाई निगम चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा प्रत्याशियो और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेमप्रकाश पांडेय ने कांग्रेस सरकार और भिलाई निगम के पूर्व महापौर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोई भी काम करने से पहले हम सोच ले कि क्षेत्र की जनता पिछले तीन साल से किन किन कारणों से परेशान है, पूर्व में जो महापौर रहे है उनके क्या क्या क्रियाकलाप रहे है, निगम में विकास छोड़ के बाकी हर क्षेत्र में विकास हुए है। किस तरह से सरकार के द्वारा यहां पर शराब माफिया, लैंड माफिया, शैण्ड माफिया इन तमाम माफियाओ का एक गठजोड़ बनाकर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित और आतंकित करने का लगातार प्रयास हुआ, उसके बावजूद भी हमारा कार्यकर्ता डटा रहा। आज तीन सालों में विकास की कही कोई चीज नही है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री आये थे और घूम कर गए गली गली और बहुत सारे फीता काटे। इस तीन साल में फीता भी क्या क्या चीज के काटे है। सेक्टर-2 का फुटबॉल ग्राउंड जिसको हमलोगों से बनाया, एक फीता काटे हाउसिंग बोर्ड का क्रिकेट ग्राउंड जिसका पैसा हम लोगों ने दिया और सेंनसन किया था। एक फीता सेक्टर-9 फुटबॉल ग्राउंड का वहा खेले उस ग्राउंड का 40 लाख रुपया हमने दिया था। पूरे भिलाई में कुछ पेवर ब्लॉक लगाए है वो भी किस लिए लगाए है क्योंकि फैक्टरी भी उनका, माल भी उनका और माल से मिलने वाला दाम भी उनका रहे। हमलोगों ने घरों के पीछे पेवर ब्लॉक लगाया था खुर्सीपार, सेक्टरों में, उड़िया बस्तियों में लगवाया, ये रोड के किनारे लगाव ऊपरी चमक के लिए लगवा रहे है वो भी आधे टूट गया और इंक्वायरी बैठ गई है, तो विकास कौन सा विकास किये। यहां देखे पूरा वीडियो…👇
https://youtu.be/J-2L2H4kJ8Y















