BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का दावा, रिसाली नगरीय निकाय चुनाव में हमें जनता देगी विशाल विजय

भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में जीत को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है। जनता के नाराजगी का लाभ हमें मिलेगा। जनता के बीच ऐसे वादे कांग्रेस ने किया था जिसे पूरा ही नही किया है।

जिसके कारण कांग्रेस को लेकर जो जनता में असंतोष है।उसे हमको जनता के बीच बताना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी जब सरकार थी तो नगरीय निकाय के महापौर व अध्यक्ष की उम्मीदवारों को जनता के बीच सीधा चुना थे लेकिन जब से कांग्रेस सत्ता में आई है पराजय के भय से पार्षदों के माध्यम से महापौर व अध्यक्ष के पद का निर्वाचन किया जाता है। जो कांग्रेस के संस्कृति के मुताबिक खरीदी बिक्री को प्रोत्साहित करता है।

कांग्रेस की नीति ही हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का रहा है। यही कारण है सत्ता के सुख में फंसी कांग्रेस फिर से उसी प्रक्रिया को अपना रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिये जुटना होगा। इस जीत से हम और मजबूत होंगे इसलिए आप सभी हर वार्ड में विजय के लिए जुट जायें।

उन्होंने रिसाली के दशहरा मैदान स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पुरन्दर मिश्रा, राकेश पाण्डेय, माया बेलचंदन, विरेन्द्र साहू, राजीव पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts