BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

फरवरी के अंत तक सभी जवानों और उनके परिवारों को उपलब्ध हो जाएगा आयुष्मान कार्ड – गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज जैसलमेर पहुंचे हैं. जैसलमेर में अमित शाह ने रोहिताश बॉर्डर का दौरा किया. अमित शाह ने कहा कि रोहिताश बॉर्डर आकर उन्हें जवानों की कठिनाई महसूस करने का मौका मिला. गृह मंत्री अमित शाह ने सैनिक सम्मेलन में जवानों को संबोधित कर उनकी सराहना की….

 

जैसलमेर (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे हैं. जैसलमेर में अमित शाह ने रोहिताश बॉर्डर का दौरा किया. अमित शाह ने कहा कि रोहिताश बॉर्डर आकर उन्हें जवानों की कठिनाई महसूस करने का मौका मिला. गृह मंत्री अमित शाह ने सैनिक सम्मेलन में जवानों को संबोधित कर उनकी सराहना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक बहुत बड़ा निर्णय किया है कि CAPF के सभी जवानों और उनके परिवारों को भी एक अलग-अलग आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा. इससे वो अस्पतालों में अपना और अपने परिवार का इलाज करा सकते हैं. अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ को अब तक लगभग 4.5 लाख स्वास्थ्य कार्ड दिए जा चुके हैं. मुझे विश्वास है कि फरवरी के अंत तक हम सभी जवानों और उनके परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रोहिताश सीमा चौकी पर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के साथ डिनर किया. वहीं इससे पूर्व गृह मंत्री अमित शाह ने तनोट विजय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों के शौर्य को नमन किया था. जैसलमेर यात्रा के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह रोहिताश पोस्ट से सुबह 7:55 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद अमित शाह स्टेशन से गाड़ी द्वारा सुबह 8:30 बजे तक बीएसएफ 154 बटालियन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही सुबह 9:20 बजे वे पूनम सिंह स्टेडियम में बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह पर राइजिंग डे परेड कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृह मंत्री अमित शाह राइजिंग डे परेड की सलामी लेंगे. अमित शाह पूनमसिंह स्टेडियम बीएसएफ राइजिंग डे परेड के अलावा कई हैरत अंगेज कार्यक्रमों को देखेंगे।

Related Posts