गट्टीपल्ली शिवपाल भारत में ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बन गए हैं. 42 साल के गट्टीपल्ली शिवलाल करीब तीन फीट लंबे हैं. शिवपाल ने बताया कि उन्होंने 2004 में अपनी डिग्री पूरी की और अपने जिले में विकलांग के रूप में डिग्री पूरी करने वाले पहले व्यक्ति थे…..
हैदराबाद (ए)। हैदराबाद के रहने वाले गट्टीपल्ली शिवपाल भारत में ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बन गए हैं। 42 साल के गट्टीपल्ली शिवलाल करीब तीन फीट लंबे हैं. शिवपाल ने बताया कि उन्होंने 2004 में अपनी डिग्री पूरी की और अपने जिले में विकलांग के रूप में डिग्री पूरी करने वाले पहले व्यक्ति थे।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गट्टीपल्ली शिवपाल ने कहा कि मेरे कद के कारण लोग मुझे चिढ़ाते थे और आज मैं द लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और कई अन्य रिकॉर्ड के लिए नामांकित हूं।
Telangana | A Hyderabad man, Gattipally Shivpal becomes the first dwarf to receive a Driving license in India. Gattipally Shivlal is 42 years old and about 3 feet tall. He finished his degree in 2004 &was the first to complete the degree as a handicapped in his district. pic.twitter.com/phfhdT4oi8
— ANI (@ANI) December 4, 2021
शिवपाल ने कहा कि ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए बहुत कम लोग मुझसे संपर्क कर रहे हैं और मैंने अगले साल से शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए ड्राइविंग स्कूल शुरू करने का फैसला किया है।















