भिलाई चरोदा में भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने किया अगुवाई, सांसद विजय बघेल व शिवरतन शर्मा भी हुए शामिल…
भिलाई-3। नगर निगम भिलाई – चरोदा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन आज भाजपा ने नामांकन रैली निकाली। रैली की अगुवाई चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने किया, सांसद विजय बघेल और भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा भी इस रैली में शामिल रहे।
भाजपा के सभी 40 वार्ड प्रत्याशी भिलाई-3 में राम मंदिर के पास एकत्रित हुए, यहां पर चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सभी भाजपा प्रत्याशियों ने रैली की शक्ल में भिलाई-3 कालेज पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक शिवरतन शर्मा, महापौर चन्द्रकांता मांडले, मंडल चुनाव प्रभारी राकेश पाण्डेय, योगेश साहू, डॉ. राधेश्याम वर्मा सहित जिला व मंडल संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















