BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई राजनीतिक गलियों से चर्चित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम के कद्दावर पार्षद रह चुकी सुभद्रा सिंह ने भी आज वार्ड क्रमांक 65 से भरा नामांकन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार,भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अगुवाई में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खनिज निगम के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन,

भिलाई विधानसभा के विधायक देवेन्द्र यादव, भजन सिंह निरंकारी, प्रतिमा चंद्राकर की विशेष मौजूदगी में भिलाई नगर निगम क्षेत्र में

70 वार्डों से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चंदुलाल चंद्राकार बस स्टैंड से नामांकन रैली निकालकर गाजे-बाजे के साथ अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया।

 

वार्ड क्रमांक 65 से सामान्य महिला सीट से सुभद्रा सिंह ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत के साथ अपना नामांकन पत्र जमा किया।

Related Posts