BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल ने बिरहोर जनजाति की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली बालिका निर्मला को दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम झरगांव की अति पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली बालिका निर्मला को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने निर्मला की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि कठिन परिस्थितियां होने के बावजूद निर्मला हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर परीक्षा उत्तीर्ण की। इससे समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि अति पिछड़ी जनजाति आगे आएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Posts