BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा और कांग्रेस की टिकट पर न्यूखुर्सीपार वार्ड 47 से लड़ेंगे दो जिगरी दोस्त, होगा कांटे का मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस की टिकट पर वार्ड 47 से लड़ेंगे दो जिगरी दोस्त, होगा कांटे का मुकाबला, भैया जी और लालू बचपन से जिगरी दोस्त है और लंबे समय तक जय हिंद स्पोर्ट्स क्लब से साथ मे क्रिकेट खेले है…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के चुनाव इस बार और भी दिलचस्प होते दिख रहा है। बुधवार की देर रात भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमे कई लोग आपसी लोग एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बन गए है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 47, राधाकृष्ण मंदिर न्यूखुर्सीपार में देखने को मिल सकता है। इस वार्ड पर दो जिगरी दोस्त एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर अपने अपने जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

वार्ड-47 से भाजपा ने लालबाबू सोनी उर्फ लालू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है वही कांग्रेस ने भुपेन्द्र यादव उर्फ भैया जी को अपना प्रत्याशी बनाया है। लालबाबू सोनी बंगाली कॉलोनी में निवासरत है वही पड़ोसी मोहल्ला बिहारी कॉलोनी में भुपेन्द्र यादव निवासरत है।

ज्ञात हो कि भैया जी और लालू बचपन से जिगरी दोस्त है और लंबे समय तक जय हिंद स्पोर्ट्स क्लब से साथ मे क्रिकेट खेले है। दोनों प्रतिद्वंद्वी का आपस मे पारिवारिक रिश्ता भी गहरा रहा है। गणेश उत्सव, दुर्गोत्सव आदि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी इन दोनों की एकजुटता रही है, ऐसे में अब दो राष्ट्रीय पार्टी से टिकट मिलना और एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरना दिलचस्प रहेगा। बहरहाल 20 दिसम्बर को ही यह तय होगा कि किसके गले जीत की माला होगी।

यहां दया और मंगल में होगी टक्कर:- वही खुर्सीपार क्षेत्र के नए वार्ड 44-लक्ष्मी नगर से जहा कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह उर्फ मंगल को टिकट दी है वही भाजपा ने छग भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्य दया सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंगल सिंह और दया सिंह की भी आपस मे बहुत ही याराना सम्बन्ध है और जहा दया सिंह बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष है वही मंगल सिंह इस समिति से जुड़े है लेकिन यह एक आस्था का विषय है। हाल ही में मंगल सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। अब मंगल सिंह कांग्रेस की टिकट पर और दया सिंह भाजपा की टिकट पर मैदान में है। इस वार्ड में भी कांटे का टक्कर देखनो को मिल सकता है।

Related Posts