भिलाई। नगर निगम चुनाव के घोषणा होते ही प्रत्याशी अब अपनी टिकट के लिए दौड़ लगाने के साथ ही अपनी टिकट पक्की करने के लिए लामबंद हो गए है। ऐसे में भिलाई निगम क्षेत्र के नए वार्ड लक्ष्मी नारायण नगर से चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसमे भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजसेवी और करणी सेना के भिलाई शहर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कांग्रेस प्रवेश कर सबको चौका दिया है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 निवास जाकर मानवेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि मानवेन्द्र सिंह का वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर से पार्षद की टिकट पूरी तरह पक्की है और इनका जीत भी लगभग तय मानी जा रही है।
अपनी टिकट और जीत के प्रति 100% आश्वस्त मानवेन्द्र सिंह ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है और वहां की जनता का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिलते दिख रहा है लेकिन टिकट का निर्णय तो आज कल में फाइनल हो जाएगा और जीत के लिए 23 दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
जाने क्या कहता है वोट समीकरण:- खुर्सीपार क्षेत्र का वार्ड 44 नया वार्ड है जिसका नाम लक्ष्मी नारायण नगर वार्ड है, जो कि बापूनगर और बालाजी नगर के दो-दो बूथ को जोड़कर नया वार्ड बनाया गया है। इसमें से दो बूथ पर मानवेन्द्र सिंह का अच्छा खासा प्रभाव है वह पिछले चुनाव में इन दोनों बूथों से लीड करते हुए 500 से अधिक वोट प्राप्त किये थे।
इस बार के चुनाव में इनको इसका लाभ मिल सकता है साथ ही कांग्रेस पार्टी का जो फिक्स वोट है वो भी इनको मिलना तय है ऐसे में यह अपने विपक्षी पार्टी से 500 वोटो से पहले ही लीड करते दिख सकते है जबकि पूरे वार्ड में 26 सौ से 28 सौ वोट टोटल है अगर यह 800- 900 वोट प्राप्त कर लेते है तो इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

मानवेन्द्र ने चुनाव प्रचार किया शुरू:- कांग्रेस प्रवेश के साथ ही अपने टिकर और जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे मानवेन्द्र सिंह ने डोर टू डोर प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है और इन्हें वार्ड वासियों का भी समर्थन मिल रहा है।

मानवेन्द्र सिंह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है और समाज हित मे लोगो का सहयोग भी करते है जिसका फायदा भी इन्हें चुनाव में मिल सकता है।बहरहाल अब देखना यह है कि दोनों प्रमुख पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कब तक करती है और किसकी जीत होती है यह उनका मेहनत और समय ही तय करेगा। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/qPlZqafo8ZI















