भिलाई। भारतीय जनता पार्टी खुर्सीपार मण्डल की आवश्यक बैठक आगामी नगर निगम चुनाव के संदर्भ में खुर्सीपार मण्डल वार्ड 46 दुर्गा मंदिर मिनी माता नगर में आहूत की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिलाई नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पाण्डेय जिला कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सदस्य दया सिंह, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भूषण अग्रवाल खुर्सीपार मण्डल निगम चुनाव प्रभारी सत्येंद्र सिंह, जिला मंत्री खुर्सीपार मण्डल निगम चुनाव सहप्रभारी रामउपकार तिवारी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला, महिला मोर्चा महामंत्री स्वाती साहू, खुर्सीपार मण्डल अध्यक्ष रामब्रिज वर्मा तथा अन्य समस्त मण्डल पदाधिकारि क्षेत्रवासियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भूपेंदर सिंह सवन्नी ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि खुर्सीपार मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है। उससे जान पड़ता है कि खुर्सीपार मण्डल के 14 के 14 सीटो पर भाजपा अपना परचम लगरायेगी।
खुर्सीपार मण्डल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है कि पूर्व नगर निगम सभापति भी खुर्सीपार मण्डल से आये थे भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव में भाजपा निगम के 70 सीटो में 50 सीटों पर अपनी दमदार भूमिका अवश्य बनाएगी जिसमे ख़ुर्शीपार मण्डल की अहम भूमिका होगी भिलाई की जनता ने पिछले कांग्रेस महापौर का कार्यकाल भी देखा है जो बिल्कुल निष्क्रिय रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय ने आव्हान किया की भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आगामी निगम चुनाव में 50 सीटो पर कब्जा जमाएंगे।















