BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

UPTET का पेपर लीक: मामले में 23 गिरफ्तार, कब होगी परीक्षा, देनी होगी फीस? जानें हर अपडेट

UPTET परीक्षा का पेपर लीक मामले में एडीजी प्रशांत कुमार ने कई अहम जानकारी दी है. फिलहाल, इस मामले में अलग-अलग इलाकों से अब तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया है…

लखनऊ (ए)। UPTET परीक्षा का पेपर लीक मामले में एडीजी प्रशांत कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अब तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से परीक्षा पत्र की फोटोकॉपी मिली है। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक महीने के अंदर फिर से कराई जाएगी।

एक महीने के अंदर ही फिर से होगी परीक्षा

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आगे बताया है कि पेपर लीक होने की वजह से यूपी टीईटी परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. यूपी टीईटी पर्चा लीक में एसटीएफ ने कई आरोपियों को पकड़ लिया है और कारवाई चल रही है. प्रशांत कुमार ने आगे बताया कि यूपी सरकार एक महीने के अंदर ही फिर से परीक्षा का आयोजन करा लेगी।

विभिन्न शहरों से 23 लोग पकड़े गए

बता दें कि यूपी टीईटी की परीक्षा रविवार को प्रदेशभर के 2554 केंद्रों पर आजोयति होनी थी. पेपर लीक होने के चलते जिसे रद्द कर दिया गया. इस मामले में बीती रात से अभी तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से 23 लोगों को पकड़ा गया है. जिनमें लखनऊ, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी और गोरखपुर के लोग शामिल हैं. इन लोगों के पास से पेपर की फोटो कॉपी बरामद हुई है।

दोबार होने वाली परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं

प्रशांत कुमार ने बताया कि, परीक्षा अगले 1 महीने के भीतर दोबारा कराई जाएगी. दोबारा कराए जाने वाली परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. छात्रों को किसी भी तरह का कोई फॉर्म नहीं भरना होगा और ना ही कोई फीस देनी होगी. आज पेपर देने आने वाले बच्चों को अपने घर तक जाने के लिए बसों में निशुल्क सुविधा मिलेगी. इस पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी।

Related Posts