BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG ओपी पाल जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस से संबंधित आमजन एवं विभागीय समस्याओं से हुए रूबरू

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज ओ.पी. पाल द्वारा दिनांक 27.11.2021 को पुलिस से संबंधित आमजन की समस्याओं एवं पुलिसकर्मियों की विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु प्रातः 11 बजे पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में कुल 40 आवेदकों द्वारा अपने आवेदन प्रस्तुत कर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के समक्ष अपनी समस्यायें रखी गई। अधिकांश आवेदनों में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से सीधे चर्चा कर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त थाना मोहन नगर का एक प्रकरण गंभीर अपराध से सबंधित होने से उपस्थित थाना प्रभारी के समक्ष आवेदक की समस्या को सुना गया एवं उचित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया एवं प्रकरण में विशेष टीम गठित कर विवेचना हेतु निर्देश दिया गया।

एक प्रकरण बीएसपी से सेवानिवृत्त वृद्धजन की सेवानिवृत्ति उपरांत एसवीआई बैंक में पेंशन न आने एवं एसवीआई का खाता विना कोई कारण के कामटी नागपुर में स्थानांतरण हो जाने से ब्लाक होने संबंधी शिकायत की गई, यद्यपि प्रकरण पुलिस से संबधित नहीं था किन्तु वृद्धजन की समस्या को समझते हुये पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा एसबीआई के अधिकारी से सीधे चर्चा कर उचित निराकरण हेतु पहल की गई। एक प्रकरण बोरिया गेट के सामने प्रातः 7 से 10 बजे के बीच भारी वाहनों से यातायात अवरूद्ध होने संबंधी था, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल कविलाश टंडन, अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग को क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात अवरूद्ध होने के समय का मुआयना कर उचित यातायात व्यवस्था की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

कुछ आवेदन राजस्व विभाग व अन्यत्र विभाग से संबंधित थे, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित विभाग में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन करने हेतु आवेदकों को समझाईश दी गई। इस प्रकार जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा आवेदकों के प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये तथा इन प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की नियमित रूप से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज कार्यालय द्वारा से समीक्षा की जायेगी।

आईजी ने चिटफंड के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की

दुर्ग रेंज आईजी ओ.पी. पाल द्वारा ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्किम (पाबंदी अधिनियम) एवं छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में दुर्ग रेंज के समस्त प्रकरणों के साथ ही रोजवेली होटल एंड इंटरटेनमेन्ट लिमिटेड, सांई प्रकाश प्रापर्टीज एंड डेवलपमेंट लिमिटेड एवं सन साईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड के विरूद्ध दर्ज समस्त
अपराधों का भी समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान प्रमुख रूप से अनियमित वित्तीय कंपनियों के
डायरेक्टरों की गिरफ्तारी, कंपनी के संपत्ति का चिन्हांकन, कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र करने निर्देशित किया गया एवं जिन मामलों में आरोपी अन्य राज्य के जेल में निरूद्ध है, उनमें शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा सभी प्रकरणों के कपंनी एवं डायरेक्टरों के बैंक अकाउंट एवं संपत्ति कहां-कहां स्थित है की जानकारी शीघ्र प्राप्त करने व जिन मामलों में संपत्ति चिन्हांकन हो चुकी है, उन मामलों में कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही शीघ्र करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts