भिलाई। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्रांतर्गत हो रही वाहन चोरी के विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही चलाया गया जिसमें थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 27.11.2021 को जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी अजय सैनी उर्फ मास्को पिता संतोष सैनी उम्र 34 साल निवासी कैम्प 01 मोहन टेंट हाउस, पावर हाउस, छावनी मूल निवास मझगावां कछिया मोहल्ला थाना मझगावां जिला जबलपुर (म.प्र.) के द्वारा चोरी का मो.सा. एक्टिवा रखने की सूचना पर हथखोज सुलभ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से चोरी का मोटर सायकल एक्टिवा 4जी जप्त कर वाहन का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया जो आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होने पर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल एक्टिवा 4जी जप्त कर माशरूका चोरी होने की संदेह पर धारा 41(1+4) जा.फौ. 379 भादवि के तहत आरोपी के विरूद्व इस्तगासा तैयार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी:- अजय सैनी उर्फ मास्को पिता संतोष सैनी उम्र 34 साल निवासी कैम्प 01 मोहन टेंट हाउस पावर हाउस छावनी, मूल निवास मझगावां कछिया मोहल्ला थाना मझगावां जिला जबलपुर (म.प्र.)
जप्ती:- मो.सा. 4 एक्टिवा सफेद रंग का
जिसका इंजन नंबर JF50E75157740 चेचिस नंबर
ME4JF507EH7157657 किमती करीबन 45000/रूपये।
इस्तगासा क्रमांक/धारा:- 10/21, धारा 41 (1+4) जा.फौ. 379 भादवि















