BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

घुमने व बातचीत करने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह पर महिला से किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार


बेमेतरा। दिनांक 26.06.2020 को प्रार्थीया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06.2020 को आरोपी द्वारा प्रार्थीया को घुमने एवं बातचीत के बहाने अपने कार में बैठाकर नवागढ रोड ग्राम ढोलिया के पास ले जाकर सुनसान देखकर प्रार्थीया को बेइज्जती करने के नियत से जबरदस्ती हाथ बाह पकडने लगा जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अपराध क्र. 330/2020 धारा 354 भादवि, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी का पतासाजी कर आरोपी ओमप्रकाश खैरवार पिता गणेश प्रसाद खैरवार उम्र 33 वर्ष साकिन गोदरीपारा चिरमिरी थाना बडाबाजार जिला कोरिया हाल पता बाजार पारा बैकुण्ठ जिला रायपुर को विधीवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा के न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ,सउनि के.एस.नेताम आर.जितेन्द्र वर्मा, प्रविण वर्मा, पुरूषोत्तम कुम्भकार एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।

Related Posts