BREAKING

Uncategorised

SP मोहित गर्ग ने किया थाना सहसपुर लोहारा का वार्षिक निरीक्षण, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी को दिए निर्देश

रिकार्डो का रखरखाव दुरुस्त रखने दिया गया सख्त हिदायत, संप्रदायिक हिंसा फैलाने वाले असामाजिक तत्वो पर नजर रख करें उचित वैधानिक कार्यवाही, थाना स्टाफ को फॉलिंग करा कर जाने विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्या तत्काल किए निराकरण, जनदर्शन में प्राप्त पुलिस या अन्य विभागों से संबंधित पत्रों का निराकरण कर संबंधित को दें सूचना…

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा दिनांक- 26/11/2021 को थाना सहसपुर लोहारा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराधों की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा से लेते हुए पुलिस टीम के समक्ष उत्पन्न होने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर उक्त पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर पुनः नये सिरे से गंभीर अपराधों के जांच करने निर्देश दिया गया।

साथ ही अन्य जिले से लगा हुआ थाना होने से अवैध शराब अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर गंभीरता पूर्वक मुखबिर तंत्र को मजबूत कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। थाने में उपस्थित आवश्यक विहित पंजीयों की सूची वार प्रत्येक रजिस्टर रोजनामचा, केस डायरी, प्रथम सूचना पत्र, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, कैसबुक, गिरफ्तारी रजिस्टर, लेजर बुक, तैनाती रजिस्टर, गोला बारूद रजिस्टर, बंदूक लाइसेंस रजिस्टर, आबकारी रजिस्टर, कोटवारी रजिस्टर, मार्ग, पेंशन आवास, गुम मावेशी, पत्र व्यवहार, निरीक्षण पुस्तिका, कर्तव्य पंजी, जैसे विभिन्न रजिस्टर को बारीकी से देखकर कमियों को पूरा करने संबंधित को निर्देश दिया गया तथा थाने के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने हिदायत दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किये उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किये। थाने में उपस्थित केस डायरी को प्रत्येक विवेचकों को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। अपराध के ग्राफ को भी देखा गया। माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने।

थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के पश्चात समस्त थाना सहसपुर लोहारा पुलिस के अधिकारी जवानों को फॉलिंग करा के किसी भी प्रकार के विभागीय या कर्तव्य स्थल तथा व्यक्तिगत समस्या है। तो बेझिझक होकर बताने कहा गया। थाना स्टाफ के द्वारा किसी भी प्रकार का समस्या ना होना बताया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हमेशा स्वच्छ छवि, साफ-सुथरी वर्दी बेहतर पुलिसिंग कर हर उस असहाय व्यक्ति जो पुलिस से सहायता की उम्मीद रखता है,उनके उम्मीदों पर पूर्णता खरा उतरने इमानदारी से अपना कार्य करने, जनदर्शन में प्राप्त किसी भी विभाग से संबंधित समस्या हो उसे संबंधित तक तत्काल निराकरण हेतु पहुंचाने, कहकर यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी अपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों से जुड़ा हुआ है, तो उसकी खैर नहीं होगी कहा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा उप निरीक्षक बी.आर गजेंद्र (रीडर), उप निरीक्षक (अ) युवराज अस्टकर (स्टेनो), एवं थाना सहसपुर लोहारा के समस्त अधिकारी /जवान उपस्थित रहे।

Related Posts