BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चौकीदार के हत्या का दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा, मामूली विवाद बना हत्या का कारण

लाईट का वायर प्लग में लगाने की मामुली बात में चौकीदार द्वारा गाली देने व मारपीट करने से घुस्से में आकर घटना कारित करना स्वीकार किया…

भिलाई। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर एएसपी संजय ध्रुव ने चौकीदार के हत्या का खुलासा करते हुए बताया की दिनांक 24.11.2021 को थाना मोहन नगर में सूचना मिला कि निर्माणाधीन अस्पताल बाईपास दुर्ग में चौकीदार का शव पड़ा है की सूचना पर तत्काल 112 वाहन की टीम मौके पर पहुंची कंट्रोल रूम से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए बद्रीनारायण मीणा (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में
घटना स्थल निरीक्षण मौके पर पहुंचे संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, नसर सिद्धिकी उप पुलिस अधीक्षक काईम जिला दुर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक (एफएसएल) मोहन पटेल, निरीक्षक भूषण एक्का प्रभारी सिटी कोतवाली, थाना प्रभारी मोहन नगर जितेन्द्र वर्मा, निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल जिला दुर्ग, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा सीताराम ध्रुव द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया जो घटना स्थल पर परिस्थिति जन साक्ष्य से चोरी का प्रयास न होना पाया गया किन्तु मृतक के शरीर पर चोटों के आधार पे धारदार हथियार से चेहरे व गले पे चोट तथा सिर में किसी वजनदार वस्तु से मारकर चोट पहुंचाना प्रतीत हो रहा था।

घटना स्थल मौके पर एफ.एस.एल.,डॉग स्कॉट, फोटोग्राफर की टीम बुलाई गई घटना स्थल पर मृतक के शव के पास कपड़े का एक बटन टूटा मिला मौके पर संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) द्वारा घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज, आस पास निर्माणाधीन भवनो में काम करने वाले मजदूरो, चौकीदारों की जानकारी एवं भवन में पूर्व में हुई चोरी एवं विवाद के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु अलग-अलग पाँच टीमे गठित की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 453/2021 धारा 302 भा0द0वि0 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 25.11.2021 को जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, निरीक्षक नरेश
पटेल थाना प्रभारी पुलगांव, निरीक्षक भूषण एक्का प्रभारी सिटी कोतवाली एवं मोहन नगर टीम द्वारा संदेही के बताये अनुसार घटना स्थल से जहां जहां जाना बताया वहां का सीसीटीवी फुटेज व घटना दिनांक को मिलने वाले लोगों से पुनः तस्दीक किया
गया।

जिस दौरान पुलिस को महत्तवपूर्ण कड़ी मिली जिससे आरोपी टूट गया व लाईट का वायर प्लग में लगाने की मामुली बात में चौकीदार द्वारा गाली देने व मारपीट करने से घुस्से में आकर घटना कारित करना स्वीकार किया व पूर्व में भी चौकीदार द्वारा गाली गलौज करने की बात बताया। आरोपी द्वारा घटना में उपयोग किये एक लोहे की हथौडी, एक धारदार चाकू, सीमेंट कांक्रीट का गोलनुमा पत्थर को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ उप निरीक्षक दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, आरक्षक क्रांति शर्मा, मनीष अग्निीहोत्री, सनत भारती, सिविल टीम के प्रआर, राजेन्द्र वानखेडे, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, तिलेश्वर राठौर, केशव साहू , मो.फारुख, चित्रसेन, धीरेन्द्र यादव,जगजीत सिंह जग्गा की विशेष भूमिका रही।
नाम मृतक :- सन्नी जॉन पिता ए.पी. जॉन उम्र 50 साल साकिन हाउस नंबर 256/बी रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग छ.ग।

अपराध कमांक- 453/2021 धारा– 302 भा0द0वि0
आरोपी- कुंवर सिंह पिता शिवराम सिंह अयाम उम्र 30 वर्ष पता ग्राम सुनियामार पोस्ट बोंदर तहसील,थाना, जिला डिंडोरी (म0प्र0), वर्तमान पता निर्माणाधीन अस्पताल बाईपास रोड़ दुर्ग थाना मोहन नगर
जिला दुर्ग, जप्त:- एक लोहे का हथौडी, एक धारदार
चाकू, कांक्रीट का पत्थर।

Related Posts