पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ली सलामी, थाना दर्री एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग के साथ सख्त पुलिसिंग के दिए निर्देश…
कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण दिनांक 22 एवं 23-11-2021 को किया गया । इस दौरान पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई एवं पुलिस लाइन में दरबार लगाकर अधिकारी कर्मचारियों के समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया ,इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में ही जनदर्शन लगाकर आमजन के समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रतन लाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कोरबा के वार्षिक निरीक्षण हेतु कल दिनांक 22-11-21 को कोरबा पहुँचे। आईजी रतनलाल डांगी द्वारा थाना दर्री का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दिनांक 23-11-21 को प्रातः पुलिस लाइन कोरबा में आयोजित परेड का निरीक्षण कर सलामी ली ,अच्छा टर्न आउट एवम परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाइन में दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना ,कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया ,कुछ मामलों में जांच लम्बित होने के कारण तत्काल जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ,वही कुछ मामले शासन स्तर के होने के कारण शासन स्तर पर अग्रेषित करने का आश्वासन दिया गया।
इसके पश्चात आईजी रतन लाल डांगी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया । अंत मे जनदर्शन लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना गया ,कुछ मामलों में तत्काल निराकरण किया गया ,कुछ मामलें में अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए गए ,कुछ मामलों में जांच पश्चात उचित कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश दिया गया।
निरीक्षण दौरान स उ नि माधव तिवारी द्वारा अनुरोध किया गया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2020 में उप निरी के पद पर पदोन्नत किया जा चुका है किंतु माननीय न्यायालय में मामला लम्बित होने के कारण तत्काल पदोन्नति नही मिल पाया था ,अब न्यायालय से मामले का निराकरण हो चुका है अतः उप निरी पद पर पदोन्नत किया जाए। आईजी रतन लाल डांगी द्वारा मामले का परीक्षण कराकर माधव तिवारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, एस डी ओ पी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, डी एस पी ट्रैफिक शिव चरण सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा सहित सभी थाना चोकी के प्रभारी ,एवम कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।












