BREAKING

Uncategorised

दो पहिया में वाहन पर पांच लोग कर रहे थे सवारी, यातायात पुलिस ने लगाया 6800/- रुपए का जुर्माना

दो पहिया में पांच सवारी चलने वाले वाहन चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही, मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 6800 रुपए का जुर्माना लगाया गया…

रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एलडी 7794 के चालक द्वारा अपने दोपहिया में चार अन्य व्यक्तियों को बैठाकर खतरनाक ढंग से रिंग रोड मैं वाहन चलाते हुए वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी के संज्ञान में आते ही संबंधित वाहन का पता तलाश कर शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलडी 7794 को सर्च करने पर VICON MOTORCYCLE AND SCOOTER के नाम से मिलने पर विकॉन मोटरसाइकिल एंड स्कूटर संपर्क करें उक्त वाहन के संबंध में पता तलाश किया गया एवं वाहन में चालक एवं सवार सहित कार्यालय उपस्थित करने बताया गया।

जिस पर विकॉन मोटरसाइकिल एंड स्कूटर द्वारा उक्त वाहन समेत पांचों सवारियों को पेश किया गया जो :-
01. सत्यनारायण सिंह उम्र 24 वर्ष संतोषी नगर रायपुर,
02. विनोद कुमार ठाकुर उम्र 22 वर्ष, आमापारा रायपुर,
03.सोनू साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम सोंडोंगरी,
04. ललित साहू उम्र 26 वर्ष ग्राम तेंदुआ एवं
05. संतोष दत्ता उम्र 23 वर्ष रायपुर है।

उक्त लापरवाही पूर्ण कृत्य के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलडी 7794 में मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 6800 परीशमन शुल्क राशि वसूल की गई।

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर प्रतिदिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हो रही है जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील है यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

Related Posts