दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह से पुलिस ने 21 शानदार कारें बरामद की है…
नईदिल्ली (ए)। दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह से पुलिस ने 21 शानदार कारें बरामद की है. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने ऑटो-लिफ्टरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की 21 लग्जरी कारें बरामद की है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में शामिल गिरोह के कुछ प्रमुख सदस्य मणिपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और मध्य प्रदेश के इंदौर के थे. पुलिस ने बताया कि 5 करोड़ रुपये की 21 लग्जरी कारों को इंफाल, मणिपुर के आसपास के जिले और मध्य प्रदेश के इंदौर से बरामद की गई है।
बरामद 21 कारों में 10 फॉर्च्यूनर, 04 क्रेटा, 05 बलेनो, 01 एक्सयूवी 500 और 01 एक्को मारुति है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इस गैंग को ऑपरेट करता था। दिल्ली के एक शख्स की ओर से कार चोरी का मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच शुरू हुई थी।
Delhi's South West District Police busted an inter-state gang of auto-lifters, arrested 4 accused & recovered 21 luxurious cars worth Rs 5 crores from Imphal & adjoining districts in Manipur & Indore (MP). Key members of the gang hailed from Manipur, Indore & Meerut: Delhi Police pic.twitter.com/j0EbjBPQ4B
— ANI (@ANI) November 19, 2021
सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सबसे पहले अमरोहा के आबिद को गिरफ्तार किया गया था. उसने खुलासा किया कि उसने चोरी की कार अमीर सफर और सिंकदर नाम के शख्स से हासिल की थी. पुलिस जांच में पता चला कि दुबई में बैठा गैंग का सरगना शारिक हुसैन दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से यह रैकेट चला रहा था।















