BREAKING

Uncategorised

इमरान सुपर मेलोडियस वॉइस ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता में दीया मूलचंदानी सहित 25 महिलाएं हुई पुरस्कृत

हर माह तकरीबन 500 प्रतिभागी भाग ऑनलाइन लेते है, फिर सभी का सिलेक्शन होता है और विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाता है…

रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन में प्रत्येक माह सिंगिंग प्रतियोगिता का स्टेज शो और ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन इमरान सुपर मेलोडियस वॉइस संस्था द्वारा महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए किया जाता है। गत रविवार को इस प्रतियोगिता का आयोजन बूढ़ा तालाब में विशेष तौर पर महिलाओं के लिए किया गया। जिसमें 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इमरान सुपर मेलोडियस वॉइस के ऑनर इमरान अली और शगुफ्ता अली है, यह सिंगिंग में रुचि रखने वाले लोगो को ऑनलाइन गाने का अवसर प्रदान करते है तथा उन्हें पुरस्कृत भी करते है।

इस ऑनलाईन सिंगिंग शो में पूरे भारत के साथ साथ विदेश से भी प्रतिभागी भाग लेते है हर माह तकरीबन 500 प्रतिभागी भाग ऑनलाइन लेते है, फिर सभी का सिलेक्शन होता है और विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाता है।

गत रविवार को हुए स्टेज शो प्रतियोगिता में रायपुर की प्रतिभागी दीया मूलचंदानी सहित 25 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। दीया मूलचंदानी सिंगिंग के साथ साथ फैशन के क्षेत्र में भी पुरस्कृत हो चुकी है। वर्ष 2018 में आयोजित मिसेज ब्यूटी आइकॉन ऑफ छत्तीसगढ़ में द्वितीय तथा वर्ष 2019 में आयोजित मिसेज ब्यूटी आइकॉन ऑफ इंडिया का खिताब जीत चुकी है।

इमरान सुपर मेलोडियस वॉइस में ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस 78694-80078 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है और यह कार्यक्रम निःशुल्क है आप अपना सिंगिंग वीडियो बनाकर भेज सकते है। योगिता लुधानी, आस्था भट्ट, मोहसिना खान, दीया मूलचंदानी, आकांशा, सानिया अली, अन्नू धावले और प्रशंसा वर्मा इस स्टेज शो के स्थाई मेम्बर है।

Related Posts