संध्याकाल में पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शिवाजी महाराज की वेशभूषा में धर्म परिवर्तन न करने का संदेश दिया…
भिलाई। धर्म जागरण पखवाड़ा के चौथे दिन आज पदयात्रा की शुरूआत सुपेला प्रखण्ड अंतर्गत जुनवानी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला इस पदयात्रा में शामिल हुई। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धर्म जागरण के प्रति महिलाओं और युवाओं के उत्साह से पूरा माहौल भगवामय हो गया था। वहीं संध्याकाल में पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शिवाजी महाराज की वेशभूषा में धर्म परिवर्तन न करने का संदेश दिया।
धर्म जागरण पदयात्रा की परियापारा, मॉडल टाउन, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, नेहरू नगर शिव मंदिर, कुसुम कानन गार्डन, जगन्नाथ मंदिर कोसानगर होते हुए गणेश मंदिर राधिका नगर पहुंची। इसी कड़ी में संध्या में माली मोहल्ला 32 बंगला से पदयात्रा की शुरूआत हुई, जो अन्नपूर्णा मंदिर, श्रीराम चौक, हास्पिटल सेक्टर हनुमान मंदिर होते हुए, सेक्टर – 8 हनुमान मंदिर, गोल मार्केट, सड़क 10 होते हुए सेक्टर 7 काली मंदिर, तुलजा भवानी मंदिर पहुंची। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष ने पदयात्रा में शामिल सभी महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के विरूद्ध हम सबकी एकजुटता निश्चित लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभायेगी।
सभा को प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, मंजू दुबे, पियूष मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद सिंह, प्रवीण पाण्डेय, तिलक यादव, जयप्रकाश यादव, दिलीप केशरवानी, मदन सेन, रिंकू साहू, शिवप्रकाश शिबू, दीनानाथ नैय्यर, प्रमोद सिंह, राजेश प्रधान, दीपक मिश्रा, रमेश साहू, संजय सिंह राठौर, राजा संधू, दीपक रावना, ऋतुराज शर्मा, कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

गुरू सिंह सभा कमेटी ने दिया समर्थन
धर्म जागरण पखवाड़ा को गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा कमेटी, दुर्ग ने अपना समर्थन दिया। इस संबंध में कमेटी के सदस्यों और युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के बीच चर्चा हुई, जिस पर कमेटी ने इस धर्म जागरण अभियान में अपनी सहभागिता देने का निर्णय लिया।

दुर्ग और चरोदा में होगी पदयात्रा
धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत 19 नवंबर को पदयात्रा की शुरूआत दुर्ग में प्रातः 6 बजे शीतला मंदिर से की जाएगी। जो बैगापारा, गिरधारी नगर, रामनगर, बघेरा होते हुए राजीव नगर पहुंचेगी। इसी कड़ी में शाम 4 बजे पदयात्रा चरोदा स्टोर पारा से होते हुए पुरैना, सिरसा गेट, बजरंग पारा, गांधी नगर, आज़ाद चौक, जी ई रोड, बाज़ार चौक, नूतन चौक, महामाया मंदिर, तालाब रोड से होते हुए विश्वबैंक कॉलोनी पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा।















