टी-20 फॉर्मेट में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में इन तीनों टीमों के बाद इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का आता है…
नईदिल्ली (ए)। नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त पा ली। टीम को जिताने में रोहित और सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में टी-20 फॉर्मेट की अपनी 50वीं जीत दर्ज की।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। इस मैच से पहले तक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एकसमान 49 मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन अब भारतीय टीम आगे निकल गई है।
टी-20 फॉर्मेट में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में इन तीनों टीमों के बाद इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का आता है, जिनके नाम क्रमश: 42, 35 और 32 जीत दर्ज हैं। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित ने दूसरे सेशन में ओस की आशंका को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम की शुरुआत खराब नही और टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेरिल मिचेल बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। टीम ने इसके बाद मार्टिन गप्टिल और मार्क चैपमैन की जोरदार फिफ्टी के दम पर 164 रन बनाए।
Most wins while chasing in T20Is:
50 – India
49 – Australia
49 – Pakistan
42 – England
35 – South Africa
32 – New Zealand
31 – Sri Lanka
31 – West Indies
25 – Ireland
23 – Netherlands
22 – Afghanistan
22 – Bangladesh— saurabh sharma (@cntact2saurabh) November 17, 2021
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और सूर्यकुमार की पारियों का सहारा मिला, जिसके दम पर टीम ने यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने डेरिल मिचेल की गेंद पर चौका जड़कर भारत की जीत पर मुहर लगाई।















