BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी कर्मचारियों के एरियस के मामले में झूठी वाहवाही ले रहे हैं विधायक देवेंद्र यादव : शारदा गुप्ता

सांसद विजय बघेल लगातार भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की वेज रिवीजन की बात हो या अफोडबिलिटी हटाने की बात हो वे निरंतर इस्पात मंत्री सेल चेयरमैन से संपर्क में रहे हैं…

भिलाई। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के एरियस के मामले में झूठी वाहवाही ले रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अखबार में यह बयान है कि मैंने केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों से 2020 में वेतन समझौता हुआ था किंतु अभी तक कुछ नहीं हुआ।

केंद्रीय इस्पात मंत्री को मुख्यमंत्री ने 4 बार कॉल किया मगर मंत्री कॉल रिसीव नहीं की ना ही कॉल बैक किया तो फिर देवेंद्र यादव मुख्यमंत्री के नाम से कैसे श्रेय ले रहे हैं जबकि सांसद विजय बघेल लगातार भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की वेज रिवीजन की बात हो या अफोडबिलिटी हटाने की बात हो वे निरंतर इस्पात मंत्री सेल चेयरमैन से संपर्क में रहे हैं उनसे कई दौर की मुलाकात कर बातचीत की एरियस में विलंब के मामले में भी सांसद ने इस्पात मंत्री से बात की मगर वे हर कार्यों का अखबारों के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का श्रेय नहीं लेते भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के हितों के लिए वे बराबर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं।

इसके पहले भी उन्होंने लोकसभा में अफेबिलिटी हटाने हेतु केवल एकमात्र सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में अपनी आवाज बुलंद की थी जिस पर पूर्व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अफोडबिलिटी हटाकर सेल के कर्मचारियों के वेज रीजन के लिए हामी भरी थी। भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने कहा कि हर कार्यों का झूठा श्रेय लेना विधायक देवेंद्र यादव की फितरत में शामिल है जिसे जनता भलीभांति जानती है।श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने इस बार कर्मचारियों को दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।

सांसद स्वयं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी रहे हैं संयंत्र के कर्मचारियों की पीड़ा वे समझते हैं और संयंत्र के कर्मचारी के हितों के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहें है। सेल लाभ की स्थिति में आ गया है और अफोडबिलिटी को शीघ्र हटाया गया विदित हो कि 58 महीने के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित कर्मचारियों के वेज-रिवीजन समझौते पर मुहर लगी यह वेज-रिवीजन बेहतर और सम्मानजनक है लंबे इंतजार इंतजार के बाद सहमति बन पाना सभी के लिए अच्छा संदेश आया। भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ उद्योग का प्रमुख आधार स्तंभ है इससे लाखों लोग रोजगार से जुड़े हुए हैं और सभी के हितों का ध्यान रखना उनके लिए सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री और विधायक के बाद में असमानता को जनमानस अच्छे से समझ रही है आने वाले स्थानीय निगम चुनाव को देखते हुए झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है सांसद विजय बघेल ने सभी मुद्दों को लोकसभा में रखा जिसका प्रमाण इंटरनेट पर भी मौजूद है अफोबिलिटी हटाकर वेतन समझौता कराना यह सांसद की सबसे बड़ी उपलब्धि है जिससे जनमानस ने सराहा है।

Related Posts