BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ CBI का ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही, देश में 76 जगहों पर की छापेमारी, ओडिशा में टीम पर हुआ हमला

CBI ने मंगलवार को इंटरनेट पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री के प्रसार में कथित तौर पर शामिल 14 राज्यों के 83 लोगों से संबंधित 76 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. एएनआई की रिपोर्ट में सीबीआई के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 23 अलग-अलग मामलों में 23 एफआईआर (FIR) दर्ज किए है।

नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने मंगलवार को इंटरनेट पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री के प्रसार में कथित तौर पर शामिल 14 राज्यों के 83 लोगों से संबंधित 76 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में सीबीआई के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 23 अलग-अलग मामलों में 23 एफआईआर (FIR) दर्ज किए है. इसके आधार पर तकरीबन 83 आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन सेक्सुअल संबंधित मामले दर्ज किये गए है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी मामलों में छोटे-छोटे बच्चों, लड़कियों के तस्वीरों एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से बनाकर अपलोड करने तथा तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से अवैध तौर पर उगाही करने एवं धमकाने से संबंधित थे. सीबीआई ने इसी के आधार पर देश के चौदह राज्यों के अंतर्गत 76 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी का यह अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है।

सीबीआई की टीम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल और आंध्र प्रदेश में छापेमारी की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है।

ओडिशा में छापे के दौरान सीबीआई टीम पर हुआ हमला
ओडिशा के धेनकनाल में बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी मिथुन नाइक के घर पर छापा मारने पहुंचे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम के चार सदस्यों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।

सूत्रों ने बताया सीबीआई टीम ओडिशा में धेनकनाल की जुबली कॉलोनी में आरोपी मिथुन नाइक की तलाश में पहुंची। आरोपी के परिवारजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सीबीआई टीम बिना स्थानीय पुलिस की जानकारी में यहां आई और अपनी पहचान भी नहीं बताई। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सीबीआई टीम को स्थानीय लोगों से बचाया। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया है।

Related Posts