भारत को आईसीसी की तीन टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली, पाकिस्तान 29 साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करेगा, ICC ने चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की मेजबानी सौंपी…
नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान में दो दशक से भी अधिक समय बाद बड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होगी जब 2025 में यह देश इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने मंगलवार को पाकिस्तान को 2025 चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी। साथ ही अमेरिका और वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से 2024 टी20 विश्व कप के मेजबान के रूप में चुना गया।
Are you ready for the best-ever decade of men’s white-ball cricket?
Eight new tournaments announced 🔥
14 different host nations confirmed 🌏
Champions Trophy officially returns 🙌https://t.co/OkZ2vOpvVQ pic.twitter.com/uwQHnna92F— ICC (@ICC) November 16, 2021
यह उत्तर अमेरिका में पहली वैश्विक प्रतियोगिता होगी। भारत को आईसीसी की तीन टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप और 2031 में होने वाला 50 ओवर का विश्व कप शामिल है। भारत 50 ओवर के विश्व कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ सह मेजबान होगा। इसके अलावा भारत अकेले 2029 चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी भी करेगा।पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि पाकिस्तान ने 1996 विश्व कप फाइनल के बाद से किसी आईसीसी टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी नहीं की हैं।
विश्व कप 1996 का सह मेजबान पाकिस्तान 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद देश में ज्यादा इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी नहीं कर पाया है। चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन पिछली बार ब्रिटेन में 2017 में हुआ था और इस टूर्नामेंट की आठ साल बाद आईसीसी कैलेंडर में वापसी होगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हाल में पाकिस्तान के दौरे से हट गए थे और यह देखना होगा कि टीमें अंतत: देश की यात्रा के लिए तैयार होती हैं या नहीं।
पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर हिचक की संभावना के बीच सूत्र ने कहा, ‘पूरी संभावना है कि उन्हें यूएई में मेजबानी करनी पड़ सकती है।’ खेल की संचालन संस्था ने मंगलवार को कहा कि आईसीसी के 14 सदस्य 2023 से 2031 के बीच आईसीसी मेंस टूर्नामेंटों की मेजबानी करेंगे।















