आरोपीगण के कब्जे से चोरी गये वाशिंग मशीन, पुराने बर्तन जुमला, कीमती 45,000 रूपये बरामद, दोनो ही बदमाशो के विरूद्ध खुर्सीपार थाने मे पूर्व मे कई मामले दर्ज है…
भिलाई। प्रार्थी अमीत कुमार साहनी पिता स्व० सत्यनारायण साहनी उम्र 30 वर्ष निवासी कालू किराना दुकान के पास मछली मार्केट जोन 02 खुर्सीपार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.11.2021 को मध्य रात्रि लगभग 02.30 बजे घर मे खटपट की आवाज आने पर प्रार्थी की नींद खुली उठकर देखा तो घर मे रखे हायर कंपनी का वाशिंग मशीन व बोरी मे रखे पुराने बर्तन गायब था, आसपास देखने पर दो
लडके देवार मोहल्ला से भाग रहे थे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध दर्ज की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी0एन0 मीणा के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव होकर आरोपी का पता तलाश करने में जुट गई। पुराने चोर एवं संदेहियो से पुलिस पूछताछ करती रही चूकि घटना स्थल सकरी गली होने से आसपास सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे जिससे
पुलिस को आरोपी पकडने में काफी दिक्कते आने लगी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट का किरण नायक अपने साथी सोनू विश्वकर्मा के साथ घटना दिनांक को रात्रि मे घुमना बताया कि सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस किरण देवार के पता ठिकानो पर जाकर पता तलाश करती रही है।
इसी दौरान केनाल रोड शुलभ के पास किरण नायक एवं सोनू चंद विश्वकर्मा को घेराबंदी कर पकडे जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये आरोपीगणो के कब्जे से एक हायर कंपनी का वाशिंग मशीन एवं पुराने बर्तन जुमला कीमती 45,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी0 प्रकाश, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अपराध कमांक- 574/2021, धारा 457,380 भादवि, आरोपी (01) सोनू चंद विश्वकर्मा पिता फूलचंद विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष, निवासी एकता नगर कृष्णा पार्क के पास जोन 02 खुर्सीपार। (2) किरण नायक पिता विद्या नायक उम्र 28 वर्ष निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार।
धारदार बटनदार चाकू, कटर के साथ पकडा गया बदमाश

वही एक अन्य मामले में खुर्सीपार पुलिस ने 16.11.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि राजीव नगर खुर्सीपार मे एक व्यक्ति धारदार चाकू एवं कटर लेकर आने जाने लोगो को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस तत्काल एक टीम उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह राजीव नगर पहुचा जहां पर बदमाश पुलिस को देखकर और अधिक उग्र होकर जोर जोर से चिल्लाने लगे जिसे कड़ी मशक्कत से घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव नगर लक्ष्मी चौक खुर्सीपार के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू एवं कटर बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया
गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। अपराध कमांक 576/2021 धारा 25,27 आर्स एक्ट आरोपी- किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव नगर लक्ष्मी चौक एम0 के0 अन्ना किराना स्टोर्स के पास खुर्सीपार।















