BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार की जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर 17 नवम्बर को बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई निगम मुख्यालय में करेगी प्रदर्शन

खुर्सीपार की जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर 17 नवम्बर को बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई निगम मुख्यालय में करेगी प्रदर्शन

भिलाई। खुर्सीपार की जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति बुधवार को भिलाई निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि खुर्सीपार की जनता की मूलभूत परेशानियों से जूझ रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है इसलिए क्षेत्र की जनता अपनी मांगों को लेकर 17 नवंबर को 11 बजे भिलाई निगम मुख्यालय पहुंचकर रखेगी।

प्रदर्शन में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह, समिति के पदाधिकारी के अलावा खुर्सीपार क्षेत्र की जनता रहेगी।

इनकी संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है इसलिए सुपेला थाना में सूचनार्थ दिए ताकि मौके पर उपस्थित होकर व्यवस्था संभालने की कृपा करें। चूंकि, निगम प्रशासन के विरुद्ध लोगों में जन आक्रोश है।

Related Posts