BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डॉ पार्वती कुर्रे द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम उरला में किया गया, 156 लोगों ने उठाया सुविधा का लाभ

शिविर में वात रोग मौसमी सदी-खांसी व त्वचा रोग का इलाज किया गया एवं औषधीया प्रदान किया गया। 156 लोगों ने सुविधा का लाभ उठाया…

भिलाई-3। शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटंग की की चिकित्सा अधिकारी डॉ पार्वती कुर्रे द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम उरला में किया गया।

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की योजना को आगे बढ़ाते हुए आयुष विभाग द्वारा निरंतर शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में वात रोग मौसमी सदी-खांसी व त्वचा रोग का इलाज किया गया एवं औषधीया प्रदान किया गया। 156 लोगों ने सुविधा का लाभ उठाया।

डॉ पार्वती कुर्रे ने मौसमी बिमारियों से बचने की सलाह दी। बच्चों और बुजुर्गो को ठंड से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में ग्राम के सोहन साहू, भेक लाल साहू, सुमित शर्मा, राम सुर्यवंशी-पार्षद, जितेन्द्र कुर्रे, गिरिवर साहू और अन्य लोग उपस्थित थे। डॉक्टर डोमन लाल चतुर्वेदी उत्तम ठाकुर ने अशोक वर्मा ने अपनी सेवाएं दी।

Related Posts