BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रथम ईस्ट जोन रोलबॉल नेशनल प्रतियोगिता का हुआ समापन: बालक और बालिका दोनों वर्गों में छत्तीसगढ़ की टीम रही विजेता

बालक और बालिका दोनों वर्गों में छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही वही बालिका वर्ग में दूसरे नम्बर पर असम और तीसरे नम्बर पर बिहार की टीम रही। बालक वर्ष में दूसरे नम्बर पर असम और तीसरे नम्बर पर झारखंड की टीम रही।

भिलाई। प्रथम ईस्ट जोन रोलबॉल नेशनल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दिनांक 13 से 14 नवम्बर 2021 तक स्व. राजेश पटेल स्टेडियम, सेक्टर-2, भिलाई में आयोजित हो रही है। उक्त प्रतियोगिता का समापन समारोह आज दिनांक 14 नवम्बर 2021 को संपन्न हुआ। 6 राज्यों से आये कुल 135 खिलाड़ियों की उक्त प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजय बघेल, सांसदसदस्य लोकसभा दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन समारोह में रोलबॉल खेल के संस्थापक  राजू दावड़े द्वारा अध्यक्षता की गई। समारोह में मनोज यादव, सहीराम जाखड़, करमजीत सिंह बेदी, अरविंदर सिंह खुराना विशिष्ठ अतिथि थे।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता दिनांक 13 नवम्बर 2021 को प्रारंभ हुई जिसमें कुल 6 राज्य पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, असम एवं छत्तीसगढ़ के राज्यों से 75 बालक एवं 59 बालिका सहित कुल 134 खिलाड़ियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के आयोजक अर्चना कौर, सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य रोलबॉल संघ ने बताया कि फाइनल उक्त प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका दोनों वर्गो के मैच हुये। राज्य रोलबॉल संघ से एस.के.डी. मिश्रा, रेवती शुक्ला,  आलोक गुप्ता, अनुप भोषले, डेविड, डेनियल द्वारा उपरोक्त अतिथियों का स्वागत किया गया एवं प्रतियोगिता संपन्न हुई।

उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज लगभग 50 से अधिक देशों में रोल बॉल खेला जा रहा है हमारे देश में लगभग 21 राज्य में बालक और बालिका वर्ग में खेला जाता है। भविष्य में कार्यक्रम को और बेहतर ढंग से किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में बालिका वर्ग में फर्स्ट सेमी फाइनल में असम और बिहार का मुकाबला हुआ जिसमें बिहार ने एक गोल से विजय प्राप्त की, सेकंड सेमी फाइनल बालिका वर्ग में झारखंड और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ दो गोल विजय प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए बिहार और झारखंड का मुकाबला हुआ जिसमें बिहार ने एक गोल से विजय प्राप्त किया।

फाइनल में बालिका वर्ग में आसाम और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ दो गोल से विजई प्राप्त किया और असम ने एक गोली कर पाया, बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल में असम ने 3 बिहार में दो गोल किया सेकंड सेमी फाइनल में झारखंड और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ जिसमें झारखंड 0 छत्तीसगढ़ ने 2 गोल किये। तीसरे स्थान के लिए बिहार और झारखंड में मुकाबला हुआ जिसमें बिहार दो और झारखंड में चार गोल किए फाइनल मुकाबला मेजबान छत्तीसगढ़ के बीच हुआ जिसमें असम 2 गोल और छत्तीसगढ़ ने तीन गोल किया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही वही बालिका वर्ग में दूसरे नम्बर पर असम और तीसरे नम्बर पर बिहार की टीम रही। बालक वर्ष में दूसरे नम्बर पर असम और तीसरे नम्बर पर झारखंड की टीम रही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद अरुण सिंह, पूर्व पार्षद महेश वर्मा, पुष्पा देवी साहू, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, पूर्व पार्षद सीनू भागचंद जैन, नीशु पांडे, शारदा गुप्ता, दीपक रावना, भानु प्रताप राय, अर्चना राजेश जैन सहित प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।

Related Posts